Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा

एशिया कप के लिए घोषित 17 सदस्यीय स्क्वाड में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं।

24 Aug 2025

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने अगले महीने से शुरु हो रहे एशिया कप 2025 के लिए रविवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान स्टार खिलाड़ी राशिद खान को सौंपी गई है।

एशिया कप के लिए घोषित 17 सदस्यीय स्क्वाड में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई जैसे स्टार ऑलराउंडर और नूर अहमद, कप्तान राशिद खान तथा मुजीब उर रहमान की स्पिन गेंदबाजी टीम को मजबूती प्रदान करेगी। तेज गेंदबाजों में नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी और फरीद मलिक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत दिख रही है।

एशिया कप से पहले अफगानिस्तान की टीम 29 अगस्त से शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) में शुरू होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में यूएई और पाकिस्तान के साथ खेलेगी। इसमें अफगानिस्तान द्वारा पहले घोषित 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम के अधिकांश खिलाड़ी शामिल होंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपने पहले मुकाबले में 9 सितंबर को हांगकांग, चीन से भिड़ेगी।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

रिजर्व खिलाड़ी:वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, यूएई, ओमान और पाकिस्तान की टीमें हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग और चीन की टीम हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने की 17 सदस्यीय टीम की घोष
एशिया कप के लिए घोषित 17 सदस्यीय स्क्वाड में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News